बिहार का यह जिला बनेगा बिजली उत्पादन का हब, अदाणी समूह करेगा निवेश

Pirpainti : भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में अदाणी समूह का 2400 मेगावाट अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एडीएम (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन और बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्राधिकारी शंभुनाथ झा की अध्यक्षता में पर्यावरणीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने हाथ उठाकर परियोजना के समर्थन में अपनी सहमति प्रदान की।

जन सुनवाई बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित की गई थी

जन सुनवाई में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक प्रतिनिधि और पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पॉवर प्लांट की स्थापना से क्षेत्र में चहुंमुखी विकास होगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। वहीं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से पीरपैंती रोजगार का पॉवर हाउस बनेगा और युवाओं को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, यह परियोजना न केवल पीरपैंती बल्कि पूरे बिहार की औद्योगिक और आर्थिक विकास यात्रा को गति देगी।

अदाणी समूह के वरीय पर्यावरण पदाधिकारी आरएन शुक्ला ने पावर प्लांट की स्थापना से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की

इस अवसर पर अदाणी समूह के वरीय पर्यावरण पदाधिकारी आरएन शुक्ला ने पावर प्लांट की स्थापना से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जाने वाले उपायों की विस्तृत जानकारी दी। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पर्यावरण सुरक्षा, स्थानीय रोजगार और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा जताई, जिस पर परियोजना प्रबंधन की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

इस कार्यक्रम में कई लोग मौजूद थे

संबोधित करने वालों में प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी, मुखिया अरविंद साह, पूर्व विधायक रामविलास पासवान, समाजसेवी मुन्ना सिंह, मुखिया संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झुम्पा, मो. अयाज, जमीनदाता सुशील सिंह, सरपंच बरुण गोस्वामी, मुखिया पीरपैंती गुलफसां परवीन, बबली कुमारी, सपना कुमारी आदि शामिल हैं। इस मौके पर एसडीएम कहलगांव केसी गुप्ता, एएसपी पंकज कुमार, सीओ चंद्रशेखर कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, एसएचओ नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : भूमिहीन किसानों होंगे मालामाल, बिहार सरकार की बंपर योजना…

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...