अदाणी पॉवर को बिहार में 2,400 मेगावाट का नया ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट लगाने की मंजूरी मिली

पटना/अहमदाबाद: अदाणी पॉवर लिमिटेड को बिहार राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से एक लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) मिला है। इस पत्र के तहत अदाणी पॉवर को भागलपुर जिले के पीरपैंती में बनने वाली 2,400 मेगावाट की थर्मल पावर प्लांट से उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) और दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) को 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करने का कार्य सौंपा गया है।

अदाणी पॉवर ने बेहद प्रतिस्पर्धी टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम दर पर बोली लगाकर अनुबंध हासिल किया

जिसमें अंतिम आपूर्ति मूल्य 6.075 रुपए प्रति किलोवाट-घंटा तय हुआ। अनुबंध के तहत कंपनी एक ग्रीनफील्ड 3×800 मेगावाट की अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट से बिजली की आपूर्ति करेगी, जिसे ‘डिज़ाइन, निर्माण, वित्त, स्वामित्व और संचालन’ (डीबीएफओओ) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। पहली इकाई नियुक्त तिथि के 48 महीनों के भीतर और अंतिम इकाई 60 महीनों के भीतर चालू कर दी जाएगी।

अदाणी पॉवर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, एस.बी. ख्यालिया, ने कहा, “बिहार में 2,400 मेगावॉट की थर्मल पॉवर परियोजना के विकास और संचालन के लिए बोली जीतकर हमें खुशी है। हम लगभग 3 अरब डॉलर के निवेश से एक नया ग्रीनफील्ड संयंत्र स्थापित करेंगे, जो राज्य में औद्योगीकरण को और गति देगा। यह प्लांट आधुनिक, कम उत्सर्जन वाला अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल प्लांट होगा, जो राज्य को भरोसेमंद, प्रतिस्पर्धी दर पर और उच्च गुणवत्ता की बिजली उपलब्ध कराएगा।”

इस प्लांट को भारत सरकार की शक्ति नीति के तहत आवंटित कोयला लिंक से ईंधन प्राप्त होगा। निर्माण चरण के दौरान इस परियोजना से लगभग 10,000 से 12,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है, जबकि संचालन शुरू होने के बाद इससे लगभग 3,000 लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगा।
कंपनी को जल्द ही एलओए (लेटर ऑफ अवॉर्ड) प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसके बाद राज्य की यूटिलिटी कंपनियों के साथ पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए जाएँगे।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...