भूमिहीन किसानों होंगे मालामाल, बिहार सरकार की बंपर योजना

पटना : बिहार सरकार का कृषि विभाग मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए योजना चला रहा है। विभाग के प्रयासों और इस योजना से अब भूमिहीन किसानों के लिए आय एवं रोजगार के नए अवसर खुले हैं। ऐसे किसान मधुमक्खी पालन कर अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। मधुमक्खी पालन एवं मधु उत्पादन योजना के तहत सरकारी संस्थानों से प्रशिक्षित किसान पांच फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सरकार द्वारा दिए जा रहे 50 फीसदी अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।

आवेदन करने के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट या बिहार कृषि ऐप का सहारा ले सकते हैं

आवेदन करने के लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट या बिहार कृषि ऐप का सहारा ले सकते हैं। योजना के मुताबिक, मधुमक्खी बक्सा की इकाई दर चार हजार रुपए और मधुमक्खी छत्ता की इकाई दर दो हजार रुपए निर्धारित है। वहीं मधु निष्कासन यूनिट की इकाई दर 20 हजार रुपए हैं जिस पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।

DBT रजिस्टर्ड किसानों के लिए बॉक्स-छत्ता पर फ्री सब्सिडी

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को डीबीटी में पंजीकृत होना जरूरी है। वहीं लाभार्थियों का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। योजना का लाभ नए मधुमक्खी पालकों को ही दिया जायेगा, वैसे पालक जो पिछले तीन वर्षों में उद्यान निदेशालय द्वारा मधुमक्खी पालन योजना का लाभ ले चुके हैं, उन्हें इस वर्ष योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

परागण के जरिए बढ़ रहा अन्य फसलों का उत्पादन

मधुमक्खियां परागण प्रक्रिया में भी भाग लेकर अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने में अपनी भागीदारी निभाती हैं। इससे शहद, मोम एवं अन्य उप-उत्पादों से प्रत्यक्ष आय के साथ-साथ प्राकृतिक परागण के जरिए फल, सब्जी और तिलहनी फसलों की उपज एवं गुणवत्ता बढ़ाने में भी मदद मिलती है। इस योजना द्वारा राज्य में वैज्ञानिक तरीके से मधुमक्खी पालन, गुणवत्ता नियंत्रण, मानकीकरण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, परीक्षण और विपणन सेवाओं को भी मजबूत किया जा रहा है। इस तरह मधुमक्खी पालन से न सिर्फ किसानों की आय बढ़ी है बल्कि राज्य में भी समृद्धि आई है।

यह भी पढ़े : बिचौलियों का अंत, सीधा लाभ किसानों को, कृषि विभाग का नया रोड मैप…

Champions of Care: अनंत अंबानी की नई मुहिम, हर साल 20...

 अनंत अंबानी ने वनतारा के तहत Champions of Care मुहिम शुरू की है। 50 से ज्यादा संगठन जुड़ेंगे और हर साल 20 लाख जानवरों...

Bihar Eco Tourism: बिहार में ईको टूरिज्म को मिलेगी नई रफ्तार,...

Bihar Eco Tourism, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु...

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड ने मुख्यमंत्री राहत...