सड़क सुरक्षा के लिए मैराथन दौड़, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

सड़क सुरक्षा के लिए मैराथन दौड़, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

भभुआ :  जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। परशुराम नयन फाउंडेशन के तत्वावधान में निकाली गई यह पैदल दौड़ जिला समाहरणालय से जगजीवन स्टेडियम तक आयोजित हुई। कैमूर डीएम नितिन कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

प्रतिभागियों ने ट्रैफिक नियमों के पालन का दिया संदेश

मैराथन में स्कूली छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी और परिवहन विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां लेकर हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और ट्रैफिक नियमों के पालन का संदेश दिया।

दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश रंजन और ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनजागरूकता बेहद जरूरी है।

मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हुये प्रतिभागी

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...

 Ranchi Train Waiting List: छठ महापर्व पर घर लौटना होगा मुश्किल,...

 छठ महापर्व पर झारखंड लौटने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी। रांची, हटिया और बिहार आने वाली कई ट्रेनों में नवंबर की शुरुआत से लंबी...