अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

अनुशासनात्मक कार्रवाई पर संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन

पटना : राज्य सरकार द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज एक संक्षिप्त मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन किया गया।

हरजोत कौर बम्हरा और डॉ. बी. राजेंदर द्वारा संयुक्त रूप से विमोचित

यह पुस्तक महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त श्री दीपक कुमार, राजस्व परिषद की अध्यक्ष श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा एवं अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन एवं शिक्षा विभाग डॉ. बी. राजेंदर द्वारा संयुक्त रूप से विमोचित की गई। पुस्तक का विमोचन पुराना सचिवालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव के कक्ष में किया गया।

उल्लेखनीय है कि यह संक्षिप्त पुस्तक पूर्व में संकलित विस्तृत ग्रंथ का सार रूप है, जिसमें अनुशासनात्मक कार्रवाई से संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं न्यायिक निर्णयों को सरल एवं उपयोगी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

अनुशासनात्मक मामलों के निष्पादन में प्रक्रियागत त्रुटियों से बचाव में मिलेगी मदद

इस अवसर पर यह कहा गया कि राज्य सरकार अधिकारियों की जवाबदेही एवं पारदर्शिता को अत्यंत गंभीरता से लेती है। इसी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप यह पुस्तक तैयार की गई है, जिससे अनुशासनात्मक मामलों के निष्पादन में प्रक्रियागत त्रुटियों से बचा जा सके तथा विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित हो।

अधिकारियों के लिए एक व्यवहारिक संदर्भ के रूप में करेगा काम

यह पुस्तक प्रशासनिक अधिकारियों के लिए एक व्यवहारिक संदर्भ के रूप में कार्य करेगी और अनुशासनात्मक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

ये भी पढ़े : Bihar विधानसभा में आज पेश होगा Budget, युवाओं और महिलाओं के लिए सरकार खोल सकती है खजाना!

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...