बेटे की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकी मां, घर से उठी दो-दो अर्थी एक साथ

Nalanda– दो-दो अर्थी एक साथ – रहुई थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर में बेटे की मौत खबर सुन

कर मां की मौत की खबर आयी है.

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पलटने से 30 वर्षीय रज्जु चौहान की मौत हो गयी.

लेकिन यह खबर उसकी मां बर्दाश्त नहीं कर सकी, ज्योहीं यह खबर उसकी मां को मिली 55

वर्षीय मालती देवी चल बसी.

परिवार के दो सदस्यों की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया,

परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी.

मामले की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ग्रामीणों का कहना है कि छोटू चौहान ट्रैक्टर पर मिट्टी लोड कर रहा था.

इसी बीच अचानक से ट्रैक्टर पलट गया, और हादसे में उसकी मौत हो गयी.

इस खबर को सुनते ही उसकी मां भी चल बसी.

बताया यह भी जा रहा है कि मृतक छोटू चौहान की बेटी की शादी अगले माह ही होने वाली थी.

पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था, अब परिवार शादी की खुशी छोड़ कर मातम मना रहा है.

वहीं गांव वालों की चिंता इस बात को लेकर भी है कि अब मृतक की बेटी का विवाह कैसे होगा.

कौन करेगा उसका हाथ पीला.

रिपोर्ट- रजनीश

WhatsApp SIM Binding Rule: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है...

 WhatsApp और Telegram के लिए SIM Binding Rule लागू करने की तैयारी है। 31 दिसंबर 2026 तक तकनीकी बदलाव और 1 जनवरी 2027 से...

JTET 2026: 1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, एडमिट...

 झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर को होगी। अंग्रेजी से स्नातक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में शिक्षक कोटि सामाजिक अध्ययन दर्ज होने से परेशानी...

Jharkhand Transport News: झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 बस...

 झारखंड, बिहार और ओडिशा के बीच 46 अंतरराज्यीय बस रूटों का प्रस्ताव जारी हुआ है। परिवहन विभाग ने 30 दिनों में आपत्ति और सुझाव...