High Speed ने छीना पूरा परिवार…अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा…पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत

UP: आए दिन High Speed का कहर देखने को मिल रहा है। रफ्तार कई परिवार को तबाह कर रहा लेकिन रफ्तार धीमी नहीं पड़ रही है चाहे ड्राइवर की सांसे ही क्यों न थम जाए। बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश में भी रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां यूपी के उन्नाव में अनियंत्रित ट्रक ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक पूरे तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसपर सवार पति-पत्नी और उसके दो बच्चों की मौत हो गई।

सड़क पर क्षत-विक्षत मिला श’व

मरने वाले में अजगैन थाना क्षेत्र के एक गांव के 32 वर्षीय वीरेंद्र, उनकी पत्नी नीतू, बेटी अनुराधा और बेटे रुद्र शामिल है। बताया जा रहा है सभी किसी काम से बाहर जा रहे थे। तभी सोहरामऊ के भल्ला फार्म हाउस के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सभी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी थी। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार काफी दूर तक उसे घसीटता ले गया। जिससे शव क्षत-विक्षत हो गए। वहीं मौका पाकर ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हाईवे पर भारी वाहनों की रफ्तार यातायात नियमों की अनदेखी कई गंभीर सवार खड़े कर रहा।

 

 

Saffrn

Trending News

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...

सरिया को जिला बनाने की मांग पर गूंजा आंदोलन, एकदिवसीय धरना...

Jharkhand : सरिया में जिला बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ती नजर आई। सोमवार को समाजसेवी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में अनुमंडल...

आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी क्षतिपूर्ति

पटना : राज्य सरकार मार्च 2026 के तीसरे एवं चौथे सप्ताह में विभिन्न जिलों में आई आंधी-तूफान, असामयिक वर्षापात एवं ओलावृष्टि के कारण फसलों...

Bihar में चीनी उद्योग को मिलेगा नया जीवन, एमओयू पर हस्ताक्षर

Patna: सात निश्‍चय-3 के तहत राज्‍य में गन्‍ना आधारित उद्योगों की स्‍थापना और गन्‍ना विकास एवं विस्‍तार के लिए सोमवार को एग्‍जीविशन रोड स्थित...

सामूहिक अवकाश पर गए 69 राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई

पटना : बिहार सरकार ने सामूहिक अवकाश और सरकारी कार्यक्रमों से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने वाले 69 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारियों के खिलाफ सख्त...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img