रिटायर्ड जवान का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के किए थे दाँत खट्टे

रिटायर्ड जवान का गांव वालों ने किया भव्य स्वागत, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकवादियों के किए थे दाँत खट्टे

गया : भारतीय सेना में 22 साल तक भारत मां की सेवा करने वाले सेवानिवृत्त जवान नरेश प्रसाद का ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गया जिले के इमामगंज प्रखंड क्षेत्र के देवजरा गांव के नरेश प्रसाद रिटायरमेंट के बाद आज अपने गांव पहुंचे थे। गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने डीजे और ढोल के साथ भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में लोग कई किलोमीटर तक पैदल चले। फूल मालाओं से उन्हे लाद दिया था। वही बैंड बाजे से देश भक्ति धुनों की गूंज बजती रही।

22 सालों तक की सेवा, युवाओं के लिये बने प्रेरणास्रोत

नरेश प्रसाद हवलदार के पद से रिटायर हुए हैं। इन्होंने वर्ष 2004 में भारतीय सेना ज्वाइन किया था और लगभग 22 साल तक देश की सेवा करने के बाद 31 जनवरी 2026 को इनकी रिटायरमेंट हुई। नरेश प्रसाद अपने गांव के पहले व्यक्ति थे जिन्हें सरकारी नौकरी मिली थी। नरेश अपने गांव की युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत रहे और इनके कारण ही गांव में 50 से अधिक लोग सरकारी नौकरी प्राप्त किए।

बच्चों के विकास का है सपना 

22 साल की सेवा के बाद अब अपने गांव आ गए हैं और इनका सपना है कि अब गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाना है और समाज सेवा से जुड़े रहना है।

ये भी पढ़े :  सार्वजनिक वाहनों में नही बजेगी ” लगाई दिही चोलिया के हुक राजा जी” जैसे अश्लील गाने, आदेश हो गया जारी, दर्ज होगी प्राथमिकी, जाना होगा जेल

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...