65th BPSC Topper गौरव सिंह लौटे गांव, बैंड-बाजे के साथ जुलूस निकाल किया भव्य स्वागत

रोहतास : BPSC Topper गौरव सिंह

के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह अपने गांव शिवसागर के चमराहा पहुंचे जहां गांववालों ने उनका भव्य स्वागत किया. दशहरा पर्व पर आये गांव का बेटा गौरव सिंह पूरे राज्य में टॉप करने के बाद आज पहली बार गांव लौटा है.

गांव के लोग अपने बेटे गौरव के सम्मान में बैंड-बाजा के साथ गांव के प्रवेश द्वार पर पहले से ही लोग खड़े थे, जैसे ही टॉपर गौरव सिंह की गाड़ी पहुंची, लोगों ने अपने होनहार बेटे का जोरदार स्वागत किया. उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया.

BPSC Topper Gaurav Singh1 22Scope News

घर पहुंचते ही गौरव की मां शशि सिंह ने उनकी आरती उतारी तथा उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी. इससे पहले पूरे गांव में गौरव के सम्मान में जुलूस निकाला गया लोग गौरव सिंह का जयकार करते सुनाई दिए.

बता दें कि बीपीएससी का रिजल्ट 7 अक्टूबर को प्रकाशित हुआ था, उस समय गौरव पुणे में थे. उन्हें 10 अक्टूबर को यूपीएससी की पीटी परीक्षा में शामिल होना था. परीक्षा देने के बाद वे गुरुवार को वाराणसी पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से अपने गांव पहुंचे.

बीपीएससी की परीक्षा में अव्वल रहे गौरव सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में पारिवारिक ढांचा इतना मजबूत होता है कि उनके पिता के निधन के बाद भी उन्हें कभी भी परिवार की कमी महसूस नहीं हुई. वह ननिहाल में रहकर ही पढ़ाई पूरी की. बीपीएससी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षा में बिहार में अव्वल होने का गौरव प्राप्त हुआ. उन्होंने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी.

रिपोर्ट : रूपेश कुमार

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...