विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, दहेज के लिए गला घोंट कर हत्या

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के निमोनिया गांव में दहेज प्रताड़ना का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है

मृतका की पहचान 22 वर्षीय रागिनी कुमारी के रूप में हुई है जो निमोनिया गांव निवासी भोला साह की पत्नी थी। रागिनी के पिता परमेश्वर शाह, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में अपनी बेटी की शादी भोला साह से की थी। शादी के बाद रागिनी को एक बेटा भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई।

Motihari Hatya 1 22Scope News

शादी के कुछ ही महीनों बाद से रागिनी को बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा – परमेश्वर शाह

परमेश्वर शाह का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद से रागिनी को बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष की मांगें बढ़ती ही चली गईं। बताया गया कि 14 जनवरी को रागिनी अपने मायके से ससुराल लौटी थी। गुरुवार की सुबह अचानक परिजनों को सूचना मिली कि रागिनी की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष जब निमोनिया गांव स्थित ससुराल पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। रागिनी का शव बेड पर पड़ा हुआ था और घर के सभी सदस्य मौके से फरार थे।

मृतका के पिता ने कहा- जब उन्होंने रागिनी के चेहरे से कपड़ा हटाया तो उसके गले पर गहरे निशान साफ दिखाई दे रहे थे

मृतका के पिता ने बताया कि जब उन्होंने रागिनी के चेहरे से कपड़ा हटाया, तो उसके गले पर गहरे निशान साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका और भी मजबूत हो गई। इसके बाद तत्काल घोड़ासहन थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Motihari Hatya 22Scope News

महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है – घोड़ासहन SHO

घोड़ासहन थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार ससुराल पक्ष की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद से गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़े : दोहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

RIMS NEET Coaching Update: गरीब छात्रों के लिए बड़ा फैसला, अब...

रिम्स ने NEET कोचिंग योजना में बड़ा बदलाव किया, अब झारखंड के सभी स्कूलों के गरीब छात्र कर सकेंगे आवेदन, सीनियर रेजिडेंट की सूची...

Ranchi Gas Supply Update: गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, अब घर-घर...

 रांची में गैस संकट के बीच प्रशासन सख्त, सभी एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट तैनात, घर-घर डिलीवरी अनिवार्य, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई।Ranchi Gas Supply Update रांची:...

CNLU Moot Court 2026: पटना में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, 52...

पटना के CNLU में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन, 52 टीमों की भागीदारी, दिल्ली विश्वविद्यालय विजेता घोषित।CNLU Moot Court 2026 पटना: सूचना...

Ramgarh Blast Incident: हेसला इस्पात प्लांट की चिमनी में धमाका, 9...

रामगढ़ के हेसला स्थित इस्पात प्लांट में जोरदार धमाका, 9 मजदूर घायल, कई की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने फैक्ट्री गेट पर शुरू किया विरोध।Ramgarh...

Ranchi Naxal Case: प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा शख्स सत्यापन...

 रांची के होटवार जेल में प्रशांत बोस का शव लेने पहुंचा व्यक्ति सत्यापन से पहले फरार, प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता, जानिए पूरा मामला।Ranchi Naxal...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img