Advertisment

Hazaribagh में अनियंत्रित ट्रक ने किसान को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में लूटा रेलवे ओवरब्रिज के पास पकरार गांव के किसान वासुदेव महतो की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। घटना के वक्त वासुदेव महतो अपने रोजमर्रा की जिंदगी के तहत घर से सब्जी बेचने शहर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। वहीं मौके से ट्रक ड्राइवर फरार हो गया।

Hazaribagh :ट्रक को जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

किसान की मौत की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, और सड़क जाम कर दिया। सूचना पर कटकमदाग थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। कटकमदाग अंचलअधिकारी सत्येंद्र पासवान औप थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया, और शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

स्थानीय जनप्रतिनिधि और मृतक किसान वासुदेव महतो के पुत्र नागेश्वर प्रसाद का कहना है कि प्रशासन उन्हें उचित मुआवजा दे, वही कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने कहा कि घटना की सूचना के बाद घटना जिस गाड़ी से हुई है उसे जप्त किया गया है एवं पूरे मामले की जांच की जा रही है

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...