टक्कर ने खोला तस्करी का राज, पकड़ा गया शराब का जखीरा, 4844 लीटर विदेशी शराब बरामद

कटिहार : कटिहार में बिहार-बंगाल सीमा पर लाभा पुल के पास एक सड़क हादसे ने शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश कर दिया। विदेशी शराब से लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें टूनी देवी, पंचमनी देवी और प्रियम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत कटिहार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक को रोक लिया।

तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई

तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकार क्षेत्र को लेकर थोड़ी देर स्थिति स्पष्ट होने के बाद रोशना पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया। कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने इसकी जानकारी दी।

Katihar Police 1 22Scope News

पुलिस ने ट्रक से कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त की

पुलिस ने ट्रक से कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त की। गिरफ्तार चालक की पहचान मालदा निवासी प्रवीण दास के रूप में हुई है जो कथित तौर पर यह खेप बेगूसराय ले जा रहा था। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। टेक्निकल टीम तस्करी नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।

Katihar Police 22Scope News

यह भी पढ़े : 200 में निपट रहा 5000 का चालान,चाय दुकान बना कथित कलेक्शन सेंटर , Viral Video होते ही एक जवान Arrest…

रतन कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...