President द्रौपदी मुर्मू इस दिन आएंगी Jamshedpur, श्री जगन्नाथ मंदिर की रखेंगी आधारशिला…

Jamshedpur: President द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को झारखंड आएंगी। झारखंड के जमशेदपुर शहर में President का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दरअसल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को श्री जगन्नाथ मंदिर और एक आध्यात्मिक केंद्र की जमशेदपुर में आधारशिला रखेंगी। इसकी जानकारी श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एस के बेहरा ने दी है।

Also Read : रांची Vegetable Price Update: परवल 200 के पार, बाहर से आने वाली सब्जियों में भारी उछाल 

मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगी राष्ट्रपति

एस.के. बेहरा ने बताया कि President मंदिर परिसर की आधारशिला रखेंगी, जिससे न्यास की एक महत्वपूर्ण परियोजना की औपचारिक शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि अंतिम मंदिर संरचना को पूरा होने में लगभग चार साल का समय लगेगा, लेकिन न्यास ने आध्यात्मिक केंद्र को प्राथमिकता दी है, ताकि वह पहले कार्य करना शुरू कर सके।

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद

मिली जानकारी के अनुसार President इस भूमि पूजन शिलान्यास समारोह के दौरान सभा को भी संबोधित करेंगी, राष्ट्रपति के अलावा इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार भी मौजूद रहेंगे।

अलर्ट मोड पर आया जिला प्रशासन, हेलीपैड निर्माण में आई तेजी

जमशेदपुर में President के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी  हैं। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन के द्वारा मरीन ड्राइव के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत किया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत के साथ-साथ हेलीपैड निर्माण की तैयारी तेज कर दी गई है।बता दें राष्ट्रपति बीते दिसंबर के महीने में भी जमशेदपुर आईं थी।  29 दिसंबर को राष्ट्रपति ने जमशेदपुर के करनडीह स्थित जाहेरथान में पूजा की थी और एनआईटी (NIT) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया था।

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...