Train update: अगले महीने 4 मार्च को होली का त्योहार है। Holi को लेकर लोग अपने घर वापसी की तैयारी में हैं। Holi के त्योहार में ज्यादातक लोग अपने घर पर रहना चाहते हैं, अपने परिवार के साथ होली मनाना चाहते हैं। इसलिए घर पहुंचने के लिए पहले से ही तैयारी करते हैं और अब अगर आप घर आना चाहते हैं तो आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि झारखंड-बिहार की लगभग ट्रेनों में सीट फुल हो चुके हैं, टिकट उपलब्ध नहीं हैं और अब तक सरकार के तरफ से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है।
इन ट्रेनों में है लंबी वेटिंग
जानकारी के अनुसार होली को लेकर टाटा-बक्सर एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, टाटा-थावे एक्सप्रेस और टाटा-कटिहार एक्सप्रेस में 1 से 3 मार्च तक ट्रेनों में लंबी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। होली में बिहार के खासकर पटना, भागलपुर, बिहारशरीफ, छपरा, मुजफ्फरपुर, कटिहार, सहरसा जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को वेटिंग की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
1400 स्पेशल ट्रेनों हो सकता है ऐलान
होली पर हर वर्ष घर लौटने वालों की संख्या बहुत ज्यादा होती है। यात्रियों को सट नहीं मिलने के कारण ट्रेन में नीचे बैठकर आना पड़ता है। भीड़ की स्थिति को काबू करने के लि सरकार हर वर्ष सैंकड़ों स्पेशल ट्रेन की घोषणा करती है। वहीं इस साल भी रेलवे ने होली के लिए देशभर में 1400 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के सेवाओं की योजना बनाई है। लेकिन अब तक सरकार के तरफ से इसकी घोषणा नहीं की गई है। अब यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन की घोषणा का ही इंतेजार है।
Highlights


