Ranchi की 11 साल की नेहा 5 दिनों से लापता, पुलिस ने की 21000 रु इनाम की घोषणा

Ranchi: राजधानी रांची में बच्चों के खोने का सिलसिला अब तक जारी है। अंश और अंशिका को तो पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है लेकिन अब एक और 11 साल की बच्ची 5 दिनों से गायब है और वो अभी तक मिल नहीं रही है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है और साथ ही 21000 रुपये का इश्तेहार भी निकाला गया है।

डिबडीह गिरिजाटोली की बच्ची हुई लापता

बता दें गुमशुदा हुई बच्ची का नाम नेहा है और वो डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह गिरिजाटोली में रहनेवाली है। बच्ची की उम्र 11 साल बताई जा रही है।

दूसरी कक्षा में पढ़ती थी नेहा

लापता हुई बच्ची नेहा मूल रूप से गोड्डा जिले के हनवारा थाना अंतर्गत जेठरीडीह की रहने वाली है, Ranchi  में वो अपने मौसी-मौसा के घर में रह रही थी। नेहा गिरिजाटोली स्थित अपने मौसा सुनील तिग्गा और मौसी इनिशबा लकड़ा के घर पर रहकर डिबडीह राजकीय मध्य विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ाई करती थी।

नेहा की मैसी ने क्या बताया

नेहा की मौसी ने बताया कि 4 फरवरी को स्कूल की छुट्टी थी, इसलिए वह सुबह 11 बजे खेलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद घर लौटी ही नहीं। बच्ची का पता बताने वाले को 21000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने इसके लिए इश्तेहार निकाला है।

बच्ची के मौसा-मौसी लगातार बच्ची को ढूंढने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अभी तक उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

 

 

 

 

Climate Change Bihar: बिहार में हर साल वज्रपात से 250-300 मौतें!...

Climate Change Bihar, पटना: जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के बीच प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जनहानि को कम करने के लिए वैज्ञानिक तकनीक,...

Bihar Cabinet Decisions: हरित हाइड्रोजन से 86 वज्र वाहनों तक, कैबिनेट...

Bihar Cabinet Decisions, पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, ऊर्जा, सड़क, पर्यटन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार में ‘आंगन का मिलन’ से बदलेगी...

Angan Ka Milan Bihar, पटना: बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार में ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम...