Advertisement
Advertisement

Bokaro में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की हुई पिटाई,पुलिस ने शुरु की मामले की पड़ताल

Bokaro: Bokaro के शहरी इलाके बच्चा चोरी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। नया मामला बीएस सिटी थाना क्षेत्र के LH स्ट्रीट 4 में सामने आया है। जहां उग्र भीड़ ने बच्चा चोर कह कर एक नशे में धूत युवक की जमकर पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

युवक के पास नहीं मिला बच्चा

जानकारी के अनुसार, माराफारी थाना क्षेत्र के झोपड़ी कॉलोनी में एक बच्चे के चोरी करने के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों ने युवक को खदेड़ने का काम किया। इसके बाद उसे युवक को LH स्ट्रीट 4  में भीड़ ने पकड़ लिया ।इसके बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। पीटीएस से उसे गंभीर चोट भी आई। हालांकि उसके पास से कोई बच्चा नहीं मिला। युवक नशे में धुत था।

पुलिस ने शुरु की पड़ताल

Bokaro पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया ।इसके बाद मामले की पड़ताल शुरू की है आरोपी युवक इतना नशे में था कि वह अपना नाम भी नहीं बता पाया। जानकारी के मुताबिक वह दुनदीबाद बंगाली पड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक किसी भी तरह से बच्चा चोरी से इनकार कर रहा है।

 

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...