Reliance फाउंडेशन के ‘बिल्डिंग फ्लोरिशिंग फ्यूचर्स’ सम्मेलन में छात्रों के भविष्य पर फोकस, 250 से ज्यादा शिक्षा विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

Mumbai: Reliance फाउंडेशन के ‘बिल्डिंग फ्लोरिशिंग फ्यूचर्स’ सम्मेलन में शिक्षा के शुरुआती वर्षों को, बच्चों के समग्र विकास के लिए सबसे अहम बताया गया है। सम्मेलन पर बात करते हुए रिलायंस फाउंडेशन की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि शिक्षा तभी प्रभावी होती है, जब वह बच्चों की भावनात्मक और सामाजिक जरूरतों को समझकर दी जाए।

ईशा अंबानी ने किया संबोधित

ईशा अंबानी ने कहा, “जब शिक्षा बच्चों को उनकी भावनात्मक, सामाजिक और बौद्धिक अवस्था के अनुसार मिलती है, तो सीखना सार्थक और आनंददायक बनता है। रिलायंस फाउंडेशन में हमारा विश्वास है कि बच्चे तभी आगे बढ़ते हैं, जब वे खुद को सुरक्षित, स्नेहपूर्ण और सम्मानित महसूस करते हैं। रिलायंस फाउंडेशन का फोकस ऐसे समावेशी शिक्षा तंत्र पर है, जहां हर छात्र अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ सके।”

250 से अधिक शिक्षाविदों ने लिया हिस्सा

दो दिवसीय इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से आए 250 से अधिक शिक्षाविदों ने प्रारंभिक और प्राथमिक शिक्षा में इनोवेशन, खेल आधारित पढ़ाई, बुनियादी साक्षरता और एआई की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर ‘पेडागॉजीज़ ऑफ प्ले’ नामक एक प्रकाशन भी जारी किया गया, जो बच्चों के लिए, सीखने के नए और प्रभावी तरीकों को सामने लाता है।

Ranchi Traffic Challan: दुर्गा पूजा में 12 दिन में 38 हजार...

रांची में दुर्गा पूजा के दौरान 12 दिनों में 38,290 वाहनों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस ने 3.18 करोड़ रुपये से अधिक का...

JPSC Scam: एल खियांग्ते समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, JSSC...

झारखंड JPSC परीक्षा घोटाले में CID ने एल खियांग्ते और श्वेता कुमारी गुप्ता समेत 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। JSSC पेपर लीक...

Driving Licence Rules: ड्राइविंग लाइसेंस के नियम होंगे सख्त, ऑनलाइन टेस्ट...

 Driving Licence Rules में बदलाव का प्रस्ताव है। ऑनलाइन सुरक्षित ड्राइविंग टेस्ट के पासिंग मार्क्स 60% से बढ़ाकर 75% करने और पीवीसी कार्ड देने...