मोतिहारी में नाबालिग के अपहरण मामले का खुलासा, पथ निर्माण विभाग का लिपिक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नियत से कथित रूप से अपहरण करने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पथ निर्माण विभाग में कार्यरत लिपिक रोहित कुमार मंडल के रूप में हुई है।

3 फरवरी को चकिया थाना में नाबालिग के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी

जानकारी के अनुसार, तीन फरवरी को चकिया थाना में नाबालिग के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में अपहरण सहित पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी अभियान शुरू किया। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बाल्मीकि नगर क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाल्मीकि नगर से रोहित कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चकिया का निवासी बताया जा रहा है। उसका पूरा पता रोहित कुमार खगड़ा नाकान कैंपस थाना किशनगंज जिला किशनगंज बताया गया है। वह वर्तमान में पथ निर्माण विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत था।

Motihari Police 1 2 22Scope News

नाबालिग को बरामद कर सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है – पुलिस अधिकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग को बरामद कर सुरक्षित रखा गया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। चकिया थाना पुलिस ने बताया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और नाबालिगों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाती है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Motihari Police 3 22Scope News

यह भी पढ़े : घर में मिली डांट तो भागी लड़की, परिजन ने गुमशुदगी की दर्ज करायी रिपोर्ट, GRP ने खोज निकाला…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...