स्व. किशन पटनायक की धर्मपत्नी वाणी दास के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के समाजवादी चिंतक, लेखक एवं प्रसिद्ध राजनेता स्व. किशन पटनायक की धर्मपत्नी वाणी मंजरी दास के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वाणी मंजरी दास शिक्षिका के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक रूप से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं।

वाणी दास के निधन के समाचार से मुझे काफी दुख पहुंचा है – नीतीश कुमार

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वे महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनपर्यंत सक्रिय रहीं। नशामुक्ति और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी इनके द्वारा काफी कार्य किया गया। स्व. वाणी दास सामाजिक और धर्मपरायण महिला थीं। वाणी दास के निधन के समाचार से मुझे काफी दुख पहुंचा है। उनके निधन से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति व उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...