मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल के निधन पर गहरी शोक संवदेना व्यक्त की

पटना, 12 दिसम्बर 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय गृहमंत्री एवं पूर्व लोकसभा स्पीकर शिवराज पाटिल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

स्व० शिवराज पाटिल ने देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अत्यंत दुखद है। स्व० शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में देश के लिए कई प्रतिष्ठित पदों पर काम किया और देश की संवैधानिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मृत आत्मा की चिर शांति के लिये ईश्वर से की प्रार्थना 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ये भी पढ़े :  नहीं रहे पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जताई संवेदना

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...