DMCH के इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप, परिजनों का हंगामा, मरीज को रेफर किया गया पटना

दरभंगा :रभंगा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (DMCH) के इमरजेंसी विभाग के ट्राइज एरिया में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। उस दौरान कमतौल निवासी एक बुरी तरह झुलसे मरीज का इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने की सूचना मिलते ही मरीज के परिजन घबरा गए और अस्पताल कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। अफरा-तफरी के बीच एक ऑक्सीजन सिलेंडर लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि सिलेंडर खाली था। इसको लेकर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

मामले की जानकारी मिलते ही उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मी को मौके पर भेजा

हालांकि आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मी को मौके पर भेजा। कर्मी ने पहुंचकर तुरंत ऑक्सीजन आपूर्ति बहाल कर दी। हालांकि तब तक मरीज को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा चुका था और परिजन उसे लेकर रवाना हो गए थे।

DMCH Hospital 1 22Scope News
DMCH के इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिस्टर इंचार्ज और वार्ड बॉय से जवाब तलब किया जाएगा –  DMCH उपाधीक्षक

आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मी ने बताया कि प्रत्येक बेड पर पाइपलाइन में ऑक्सीजन सप्लाई नियंत्रित करने के लिए स्टॉपर लगा होता है। स्टॉपर नहीं खोले जाने के कारण सप्लाई बाधित हुई थी। उन्होंने दावा किया कि ऑक्सीजन पाइपलाइन पूरी तरह दुरुस्त है और इसकी जानकारी संबंधित कर्मियों को दे दी गई है। उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिस्टर इंचार्ज और वार्ड बॉय से जवाब तलब किया जाएगा।

DMCH Hospital 2 1 22Scope News
DMCH के इमरजेंसी में ऑक्सीजन सप्लाई ठप

यह भी पढ़े : योग से बदला जीवन, गांव की बेटियों की पहल से आई स्वास्थ्य क्रांति

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...