Ranchi Crime News: दोस्त ने SUV से कुचलकर की धर्मेंद्र कुमार की हत्या, आरोपी अतुल चड्डा गिरफ्तार

Ranchi Crime News: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में दोस्त ने SUV से कुचलकर धर्मेंद्र कुमार की हत्या की। पैसे के विवाद में वारदात, आरोपी अतुल चड्डा गिरफ्तार।


Ranchi Crime News : राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में दुर्गा मंदिर के पास हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। धर्मेंद्र कुमार को एसयूवी से कुचलकर मारने वाला आरोपी उसका ही करीबी दोस्त निकला। पुलिस ने आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार को हजारीबाग के बरही से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुआ विवाद, SUV से कुचलकर हत्या

घटना बुधवार रात करीब 10.15 बजे की है। अमरावती कॉलोनी में एक गृह प्रवेश समारोह में धर्मेंद्र और अतुल दोनों शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद के बाद अतुल ने साजिश के तहत अपनी एसयूवी धर्मेंद्र पर चढ़ा दी।

धर्मेंद्र के पिता रामाश्रय शर्मा, जो दारोगा पद से सेवानिवृत्त हैं, ने चुटिया थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि अतुल ने जानबूझकर वाहन चढ़ाकर उनके बेटे की हत्या की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 1, 103 1 और 61 2 के तहत मामला दर्ज किया है।

पैसे के लेनदेन को लेकर चल रहा था विवाद

सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि धर्मेंद्र और अतुल के बीच पुरानी दोस्ती थी और दोनों जमीन के कारोबार से जुड़े थे। पिछले कुछ समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

धर्मेंद्र कुछ महीने पहले हटिया स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में शिफ्ट हुआ था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले धर्मेंद्र को धमकी दी थी और चार दिन पहले उसके घर भी पहुंचा था। प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या की साजिश पहले से रची गई थी.

6 लोग घायल, महिला टीटी की हालत गंभीर

घटना के दौरान अनियंत्रित एसयूवी ने सड़क पर मौजूद छह अन्य लोगों को भी टक्कर मारी। रेलवे में कार्यरत टीटी अन्नपूर्णा नायडू और उनके बेटे कुणाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज राज हॉस्पिटल में चल रहा है।

अन्य घायलों में संदीप महतो, अमित सिंह और प्रशांत गौरव शामिल हैं, जिनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास और FSL जांच

गिरफ्तार आरोपी अतुल चड्डा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चुटिया थाना में नौ मामले दर्ज हैं। हत्या, रंगदारी, अपहरण, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामलों में वह आठ बार जेल जा चुका है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एसयूवी जब्त कर ली है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल और वाहन से साक्ष्य एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजा है। पुलिस का कहना है कि कोर्ट में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...

Bank Strike 2026: 11 सितंबर से Bank Strike, सितंबर में 10...

11 सितंबर से बैंक हड़ताल शुरू होगी। सितंबर में हड़ताल और छुट्टियों के कारण झारखंड में कुल 10 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश...