JPSC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज में 366 पदों पर Vacancy, जानें आवेदन तिथि

JPSC Recruitment 2026: जेपीएससी ने राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में 366 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से शुरू।


JPSC Recruitment 2026 रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक व महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 366 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग ने दोनों नियुक्तियों के लिए अलग-अलग अधिसूचना जारी करते हुए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत पॉलिटेक्निक संस्थानों में लेक्चरर के 355 पद और इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 11 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति की जाएगी।


Key Highlights

  1. जेपीएससी ने 366 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया

  2. पॉलिटेक्निक में 355 और इंजीनियरिंग कॉलेज में 11 पद

  3. पॉलिटेक्निक के लिए आवेदन 20 फरवरी से 12 मार्च तक

  4. इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए आवेदन 18 फरवरी से 10 मार्च तक

  5. निर्धारित तिथि तक हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य


JPSC Recruitment 2026: पॉलिटेक्निक में 355 पद, 20 फरवरी से आवेदन

पॉलिटेक्निक संस्थानों में कुल 355 पदों में से 349 पद नियमित और छह पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 12 मार्च तक किया जा सकेगा।

परीक्षार्थी 14 मार्च तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। वहीं 25 मार्च तक आवेदन की हार्ड कॉपी संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा कराने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

JPSC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग कॉलेज में 11 बैकलॉग पद

राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक के 11 बैकलॉग पदों पर नियुक्ति होगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी से 10 मार्च तक किया जा सकेगा।

12 मार्च तक परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है, जबकि 23 मार्च तक अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग को उपलब्ध करानी होगी।

JPSC Recruitment 2026: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ समय पर जमा करनी होगी।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!