दिग्गज राजद नेता जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह का जदयू में जाना तय, 12 अप्रैल को लेंगे जदयू की सदस्यता

दिग्गज राजद नेता जगदानंद सिंह के पुत्र अजीत सिंह का जदयू में जाना तय

Patnaराजद नेता जगदानंद सिंह के छोटे पुत्र अजीत सिंह का जदयू में शामिल होना तय माना जा रहा है.

सूत्रों की माने तो अजीत सिंह 12 अप्रैल को जदयू की सदस्यता लेगें.

इसके साथ ही बिहार के राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल तेज हो गयी है.

इस बारे में  चर्चा करते हुए अजीत सिंह ने कहा है कि जदयू में जाना मेरे लिए नयी शुरुआत है.

13 साल राजद से जुड़ कर समाज की सेवा करता रहा हूँ, जमीन से जुड़े मुद्दे से जुझता रहा हूं.

नीतीश कुमार के कार्यों से काफी प्रभावित रहा हूं. अभी बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश के कद का कोई और नेता नहीं है.

जदयू में जाना मेरा व्यक्तिगत चयन है, इसमें परिवार की कोई भूमिका नहीं है.

बता दें कि जगदानंद सिंह अपनी पूरी जिंदगी राजद के प्रति समर्पित रहें,

उनकी पूरी कोशिश रही है कि उनके परिवार का कोई सदस्य राजद के बाहर जा कर राजनीति नहीं करे.

यही कारण है जब उनके बड़े पुत्र सुधाकर सिंह को भाजपा ने रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था,

तब जगदानंद सिंह ने इसका विरोध किया था.

बाप बेटे के बीच भिड़त की खबर भी आई थी.

लेकिन अब छोटे बेटे के द्वारा जदयू के साथ जुट कर अपनी राजनीति की शुरुआत करने पर उनकी प्रतिक्रिया क्या होगी देखना होगा.

रिपोर्ट- देवव्रत 

हम कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं- जगदानंद सिंह

 

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...