विशेष राज्य के दर्जे के पर भाजपा-जदयू के बीच का खींचतान महज नूराकुश्ती- जगदानंद सिंह

Patna– राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव के  नेतृत्व में एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह,श्याम रजक के साथ ही कई महत्वपूर्ण नेता मौजूद रहें. इस बीच जगदानंद सिंह ने विशेष राज्य के दर्जे पर जदयू और बीजेपी के बीच जारी बयानवाजी पर तंज कसते हुए कहा कि यह महज नूरा कुश्ती है, राजद का स्टैंड इस मुद्दे पर एकदम साफ है, राजद शुरु से ही इस मांग का समर्थक रहा है. राज्य की जनता इस डबल इंजन की सरकार को झेल रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि किसी भी मामले में नीतीश कुमार का स्टैंड स्पष्ट नहीं है, चाहे मामला धारा 370 का हो या एनआरसी का या फिर जातीय जनगणना का नीतीश कुमार एक कदल बढ़ा कर फिर वापस लेते हैं, कभी हां कभी ना उनकी फितरत है. कभी हां कभी ना कह कर नीतीश कुमार सिर्फ भावनात्मक शोषण करते हैं. भाजपा सांसद छेदी पासवान के इस बयान पर कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए दाउद इबार्हिम से भी हाथ मिला सकते हैं, जगदानंद सिंह ने कहा कि छेदी पासवान नीतीश कुमार को बेहतर जानते होंगे.

रिपोर्ट- शक्ति

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...