Advertisment

नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, दहशत में लोग, Police ने जांच की शुरु

Dhanbad: धनबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में नाले से युवक का शव बरामद हुआ जिसके बाद इलाके के लोगों में काफी दहशत है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने Police को दी जानकारी

बता दें मामला पंडरपाला का है। जहां राजेंद्र ग्राउंड के निकट बह रहे नाले में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया,कुछ अजीब शक होने के कारण मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने Police को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया।

स्थानीय लोगों की मददसे निकलवाया गया शव

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया गया।बता दें मृतक की पहचान कर ली गई है,मृतक का नाम पंडरपाला निवासी आफताब खान बताया गया। परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के छोटे भाई अनवर खान ने बताया कि उनके भाई की मानसिक हालत काफी समय से ठीक नहीं थी और उनका इलाज चल रहा था. वे अक्सर घर से बिना बताए निकल जाते थे और इधर-उधर घूमते रहते थे. पिछले दो दिनों से वे लापता थे और आज रविवार को उनका शव मिला है.

बता दें Police ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

 

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...