Dhanbad : जिंदगी से पहले ही मौत, झरिया में नाले में मासूम का भ्रूण मिलने से मची सनसनी…

Dhanbad : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र से एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार को झरिया के शिव मंदिर रोड स्थित नाले से एक नवजात भ्रूण बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नाले में कुछ अजीब दिखने पर जब पास जाकर देखा, तो उन्हें वहां एक नवजात का विकसित भ्रूण पड़ा मिला। यह दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी गई।

Jharkhand Politics : झारखंड शर्मशार! सीएम के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण-रघुवर दास का बड़ा हमला… 

Dhanbad : मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

Dhanbad : जांच में जुटी पुलिस
Dhanbad : जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, यह तीन से चार माह का भ्रूण प्रतीत होता है, जिसके सभी अंग विकसित अवस्था में हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला की प्रीमैच्योर डिलीवरी या अवैध गर्भपात के बाद इस भ्रूण को नाले में फेंका गया है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh ओपन जेल के होल्डिंग कैम्प से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार, मचा हड़कंप… 

पुलिस अब इस मामले की तह तक जाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी शशि रंजन सिंह ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय कृत्य है। पुलिस न केवल आरोपी की तलाश कर रही है, बल्कि यह भी जांच कर रही है कि क्या इस कृत्य में किसी निजी क्लिनिक या अस्पताल की संलिप्तता है।

ये भी पढ़ें- Jamtara Crime : दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला और लूट लिए इतने रुपये, जांच में जुटी पुलिस… 

ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए-ग्रामीण

kytu 1 22Scope News

वहीं, स्थानीय समाजसेवी सुनील तुलस्यान ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह झरिया की छवि को धूमिल करने वाली घटना है। यह भ्रूण पूरी तरह विकसित अवस्था में है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह किसी गुप्त गर्भपात के बाद ठिकाने लगाया गया होगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि बिना चिकित्सा संस्थानों की मिलीभगत के इस तरह की घटनाएं कैसे संभव हैं?

ये भी पढ़ें- Breaking : हरिजन समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर… 

इस घटना ने एक बार फिर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। आखिरकार नवजात की मां कौन है? उसे ऐसा कठोर कदम उठाने को क्यों मजबूर होना पड़ा? ये सवाल अभी अनुत्तरित हैं। फिलहाल झरिया पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का दावा कर रही है।

ये भी जरुर पढे़ं—

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर हुआ… 

Dhanbad Crime : बस में छिपाकर बांग्लादेश भेज रहे थे 225 किलो सिक्के, पुलिस ने दबोचा करोड़ों का रैकेट… 

Palamu : प्रोग्राम से पहले सिरदर्द, फिर इंजेक्शन और खत्म हो गई जिंदगी-छत्तीसगढ़ की डांसर की रहस्यमयी तरीके से मौत… 

Ranchi : सिरमटोली फ्लाईओवर पर स्टंट पड़ गया भारी, बाइक बरामद स्टंटबाज ‘हंटर’ फरार… 

Latehar Accident : ननद-भाभी को पिकअप ने उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा… 

Khunti Murder : धारदार हथियार काटकर से युवक की हत्या, दूसरे ने भागकर बचाई जान… 

Palamu Suicide : मैं आभागा हूं! मेरे पास कुछ नहीं बचा कहते हुए युवक ने कर ली सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस… 

Gumla : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Jharkhand Liquar Scam : डायरी ने खोली पोल! झारखंड शराब सिंडिकेट के 6 कारोबारियों को ACB की नोटिस… 

Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

 

 

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...