मासस कार्यकर्ता सुरजीत सिंह का मिला शव, पुलिस ने बागानधौड़ा के नाले से किया बरामद

निरसा (धनबाद) : निरसा विधानसभा के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत 4 नम्बर बगानधौड़ा के नाले से मासस कार्यकर्ता सुरजीत सिंह का शव मिला है. घटना की सूचना मिलते ही पूरे बगानधौड़ा के लोग उमड़ पड़े.

सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भिजवाया. मृतक के बड़े भाई ने बताया की शनिवार की शाम वह गांव से लौटा था. मैंने उसे खाने को कहा परन्तु वह खाना नहीं खाया.

सुबह पता चला कि उसका शव नाले में पड़ा हुआ है. वही ओपी प्रभारी ने बताया कि देखने से लगता है कि मृतक को पीने खाने का आदत था. पीकर वापस लौटने के क्रम में नाले में गिर गया होगा. जिससे उसकी मौत हो गई है. वही पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने मृतक के घर पहुँचकर परिजनों से मिले और हर सम्भव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि सुरजीत सिंह मासस के कर्मठ जुझारू कार्यकर्ता थे, उनके मृत्यु से पार्टी को काफी क्षति हुई है.

रिपोर्ट : संदीप कुमार शर्मा

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...