मंत्री प्रमोद कुमार ने राज्य के अंदर विकसित पैक्सों में परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने राज्य के अंदर विकसित पैक्सों में परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत आज मंत्री ने दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंध संस्थान पटना से नालंदा जिले के एकंगरसराय स्थित तेलहारा पैक्स में पटना जिले के कुल 25 पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों का परिभ्रमण कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर राज्यव्यापी परिभ्रमण-दर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहयोग समितिया निबंधक रजनीश कुमार सिंह और संयुक्त निबंधक कामेश्वर ठाकुर सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है – मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

इस अवसर पर मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित पैक्सों के सफल मॉडल का अध्ययन कर अन्य समितियां भी अपने कार्यक्षेत्र में नवाचार एवं विविधीकरण को अपनाएंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और किसानों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सहकारिता केवल संस्था नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला है। अध्ययन भ्रमण के माध्यम से ‘Best Practices’ का आदान-प्रदान होगा, जिससे पैक्सों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं परिणामोन्मुख बनेगी।

Mantri Pramod Kumar 1 22Scope News

जिलों के 25 पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों के प्रथम दल को परिभ्रमण हेतु रवाना किया गया – प्रमोद कुमार

उन्होंने कहा कि आज राज्य के सभी जिलों में प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत् संबंधित जिलों के 25 पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों के प्रथम दल को परिभ्रमण हेतु रवाना किया गया। परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत् आज जमुई जिला के जमुई, बरहट एवं गिद्धौर प्रखंड के 25 पैक्सों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों को मुंगेर जिलांतर्गत तारापुर प्रखंड के मानीकपुर पैक्स में, पूर्णियां जिलांतर्गत 25 पैक्स अध्यक्षों को अररिया जिले के कुटाहा पैक्स में, पूर्वी चंपारण जिले के पैक्सों का पश्चिमी चंपारण में, भागलपुर जिले के अध्यक्षों को बांका जिले के विकसित पैक्सों में परिभ्रमण हेतु भेजा गया।

Mantri Pramod Kumar 2 22Scope News

‘प्रारंभ होने वाली राज्यव्यापी प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों व प्रबंधकों की कार्यकुशलता में गुणात्मक वृद्धि करना है’

आपको बता दें कि प्रारंभ होने वाली राज्यव्यापी प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों एवं प्रबंधकों की कार्यकुशलता में गुणात्मक वृद्धि करना है। इसके माध्यम से पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों में नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक दक्षता, वित्तीय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन, संप्रेषण कौशल, समसामयिक विधिक प्रावधानों और परियोजना प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। राज्यव्यापी प्रशिक्षण-सह-अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य के चयनित विकसित पैक्सों द्वारा विविध व्यवसायों का सफल संचालन किया जा रहा है, जो अन्य पैक्सों के लिए अनुकरणीय एवं प्रेरणास्पद है। इन्हीं सफल मॉडलों के प्रत्यक्ष अवलोकन से अन्य पैक्स भी नवीन तकनीकों एवं आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रेरित होंगे।

Mantri Pramod Kumar 3 22Scope News

मंत्री ने कहा- पैक्स अध्यक्षों व प्रबंधकों का दायित्व होगा कि वे अवलोकित ‘Best Practices’ को अपने-अपने पैक्स में लागू करना सुनिश्चित करेंगे

मंत्री प्रमोद ने कहा कि अध्ययन भ्रमण के उपरांत संबंधित पैक्स अध्यक्षों एवं प्रबंधकों का दायित्व होगा कि वे अवलोकित ‘Best Practices’ को अपने-अपने पैक्स में लागू करना सुनिश्चित करेंगे। इससे पैक्सों की वार्षिक आय में वृद्धि, व्यवसायों का विस्तार और किसानों को उन्नत एवं त्वरित सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। राज्य सरकार का यह पहल सहकारिता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण सुधार, क्षमता निर्माण और सतत् विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mantri Pramod Kumar 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक के साथ उच्च स्तरीय बैठक, एक बिलियन से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ विचार विमर्श…

Saffrn

Trending News

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...

Chatra में योगेंद्र यादव का संदिग्ध हालत में मिला शव, हत्या...

Jharkhand: झारखंड के Chatra जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सदर थाना क्षेत्र के तुड़ाग गांव में एक पशु चिकित्सालय कर्मी का...

JDU कार्यालय के बाहर फिर लगा पोस्टर, CM नीतीश से बिहार...

पटना : पटना में जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय के बाहर आज सियासी हलचल तेज हो गई। जब जदयू कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img