Palamu: झारखंड में साइबर अपराधियों का बल भी बढ़ता जा रहा है। साइबर अपराध का ग्राफ राज्य में लगातार बढ़ रहा है। अब साइबर ठग पुलिस प्रशासन को भी नहीं छोड़ रहे हैं बता दें पलामू एसपी रीष्मा रमेशन का WhatsApp साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। जिसके बाद एसपी के WhatsApp का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
एसपी के नाम का किया जा रहा है दुरुपयोग
मिली जानकारी के अनुसार एसपी के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया गया है, जिसके माध्यम से जिले के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और प्रतिष्ठित लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं।
पुलिस ने बताई अपराधियों की मंशा
इस बारे में पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों की मंशा वित्तीय ठगी करने और गोपनीय सूचनाएं हासिल करने की है। ठगों ने इसी मंशा से एसपी के WhatsApp को हैक कर लिया है।
पुलिस ने लोगों से की अपील
बता दें एसपी के WhatsApp हैक करने के बाद आम लोगों को और एसपी के कांटेक्ट वालों को परेशान किया जा रहा है। लोगों से पैसे की मांग की जै रही है इसे लेकर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि इस तरह के किसी संदिग्ध नंबर से मैसेज या कॉल प्राप्त होती है, तो उसे तुरंत ब्लॉक करें और पुलिस को इसकी सूचना दें।
पुलिस ने जांच की शुरु
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है कि आखिर ये नंबर कौन चला रहा है। पुलिस की जांच जारी है।
Highlights


