बलुआ चौक से 100 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर थाना पुलिस ने नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बलुआ चौक से करीब 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अपर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसी क्रम में बलुआ चौक पर छापेमारी की गई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मंगल सहनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके पास से करीब 100 ग्राम गांजा जब्त किया है

पुलिस ने उसके पास से करीब 100 ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में नशा कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

Motihari Ganja 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : भीलवाड़ा में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से आठ कर्मचारी जिंदा जले, बिहार के पांच लोगों की मौत, मोतिहारी के गांव में मातम…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...