RTE Admission 2026: Ranchi के निजी स्कूलों में 25% सीटों पर नामांकन शुरू, 1176 Seats पर Online Apply

Ranchi: शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत Ranchi जिले के निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Ranchi उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को नामांकन अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है और जिला प्रशासन का उद्देश्य समाज के सभी तबकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर उपलब्ध कराना है।

1176 सीटों पर होगा नामांकन   

जिले के Right of Children to Free and Compulsory Education Act के प्रावधानों के तहत सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी निजी स्कूलों में कुल 1176 सीटों पर आरटीई कोटे से प्रवेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आरटीई नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 16 मार्च से 25 मार्च तक होगा

दस्तावेज सत्यापन 16 मार्च से 25 मार्च तक किया जाएगा। इसके बाद संभावित रूप से 28 मार्च 2026 को लॉटरी के माध्यम से चयन सूची जारी की जाएगी। प्रथम चरण का नामांकन 31 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक पूरा किया जाएगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और सही दस्तावेज अपलोड करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

CA Final Result 2026: रांची सेंटर के प्रखर आर्यन बने टॉपर,...

ICAI ने CA Final May 2026 परीक्षा का परिणाम जारी किया। रांची केंद्र से प्रखर आर्यन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नूर सिंगला...

EPF Interest Rate Update: PF खाताधारकों को बड़ी राहत, 8.25% ब्याज...

EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दी। 7 करोड़ से अधिक PF खाताधारकों के खातों में जल्द जमा...

Jamshedpur Crime News: अनहोनी का डर दिखाकर महिला से 7 लाख...

जमशेदपुर के टेल्को क्षेत्र में शातिर ठगों ने अनहोनी का भय दिखाकर महिला से करीब 7 लाख रुपये के गहने, नकदी और मोबाइल ठग...