गयाजी का शुभम JEE मेंस में किया बिहार टॉप, ऑल इंडिया में तीसरा स्थान, परिवार सहित कोचिंग में खुशी का माहौल

गयाजी : गयाजी के छात्र शुभम कुमार ने जेईई मेंस में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉप किया है। उन्होंने 100 प्रतिशताइल हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम गया शहर के नादरागंज ब्राह्मणी घाट के निवासी हैं। उनके पिता शिव कुमार रमना रोड में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता कंचन देवी गृहिणी हैं। परिवार में खुशी का माहौल है। शुभम की शुरुआती पढ़ाई गया के नजरेंठ स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश इंग्लिश गुरुकुलए पढ़ाई पूरी की, जहां उन्हें 100 फीसदी स्कॉलरशिप मिली। 10वीं की परीक्षा दी।

आगे की पढ़ाई के लिए IIT मुंबई में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं – शुभम कुमार

शुभम ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई में दाखिला लेकर इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। जेईई मेंस में 100 प्रतिशत टाइल लाकर देश के टॉप-12 छात्रों की सूची में जगह बनाने वाले शुभम कुमार ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे गया जिले का नाम रोशन किया है। शुभम ने बताया इसके लिए दो साल लगातार अच्छी मेहनत करनी पड़ी, जिसमें ब्रिटिश स्कूल-गुरुकुल ने मेरी बहुत मदद की। मैं इसका श्रेय अपने माता-पिता और यहां के शिक्षकों को देना चाहूंगा। जिन्होंने मेरा पूरा कोर्स समय पर पूरा कराने में मदद की। जहां तक पढ़ाई की बात है तो मैं रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था।

IIT Mens 22Scope News

M क्या है इस सवाल पर शुभम ने कहा- अभी कोई निश्चित लक्ष्य तय नहीं किया है

एम क्या है इस सवाल शुभम कुमार ने कहा कि अभी कोई निश्चित लक्ष्य तय नहीं किया है। लेकिन जैसा प्रदर्शन जेईई मेंस में रहा है। वैसा ही जेईई एडवांस में भी जारी रखने की कोशिश है। अन्य बच्चों से बस यही कहूंगा कि मेहनत करते रहें, विचलित न हों और अपने शिक्षकों की बातों का पालन करें। ​शुभम ने बताया कि मेरे पिताजी एक हार्डवेयर बिजनेसमैन हैं और माताजी हाउसवाइफ हैं। जहां तक पैसों की बात है तो ब्रिटिश स्कूल-गुरुकुल ने मुझे 100 फीसदी स्कॉलरशिप दी थी। जिसकी वजह से मेरी पढ़ाई बिना किसी दिक्कत के पूरी हो सकी।

IIT Mens 1 22Scope News

शुभम के माता-पिता भी बहुत खुश हैं

वहीं शुभम के माता-पिता भी बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे की पढ़ाई के लिए थोड़ी बहुत दिक्कत हुई लेकिन मेरे बेटे की मेहनत रंग लाई है। हंड्रेड परसेंट स्कॉलर मिलने के कारण ही यह संभव हो पाया है। ब्रिटिश इंग्लिश गुरुकुल के प्रबंध निदेशक भीमराज प्रसाद ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हमारे के यहां से पढ़कर यह बच्चा आज बिहार टॉप किया है। आज शुभम के साथ-साथ बच्चे जो बेहतर परसेंटाइल लाए हैं उन्हें सम्मानित किया गया।

IIT Mens 2 22Scope News

यह भी पढ़े : India AI Impact Summit and Expo 2026 में बिहार का बड़ा दांव : 468 करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...

CCWI National Conference: शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं- संविधान के मूल्यों और...

रांची में CCWI के 26वें राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संविधान, सामाजिक सद्भाव और महिला सशक्तिकरण पर जोर...