मंत्री लखेंद्र पासवान ने अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक को लेकर दी अहम जानकारी

पटना : भाजपा कोटे से बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिन विभाग में अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा- इस बैठक के माध्यम से पूरे बिहार में आयोग के कार्यों की समीक्षा की गई

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से पूरे बिहार में आयोग के कार्यों की समीक्षा की गई। किन क्षेत्रों में बेहतर काम हो रहा है, कहां समस्याएं आ रही हैं और आयोग को किस तरह और मजबूत किया जा सकता है इन सभी बिंदुओं पर चर्चा हुई। https://22scope.com/bjp-will-change-9-faces-in-nitishs-team-state-president-and-ram-kripal-can-become-minister/ आयोग किन-किन विषयों पर कार्य कर रहा है और विभाग से जुड़े मामलों में उसकी भूमिका क्या है, इसकी भी गहन समीक्षा की गई।

‘SC-ST अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े लगभग 15,400 लंबित मामलों की समीक्षा पोर्टल के माध्यम से की जा रही है’

उन्होंने आगे बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े लगभग 15,400 लंबित मामलों की समीक्षा पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। https://22scope.com/there-was-a-strong-uproar-from-the-opposition-in-the-assembly-saying-that-the-government-has-become-dumb-and-deaf/ सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति गलत तरीके से न फंसे और जो दोषी हैं, वे कानून से बच न पाएं। साथ ही, यह भी देखा जा रहा है कि प्रभावित लोगों को सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान और सहायता समय पर मिल रही है या नहीं।

उच्च सदन का चुनाव है, जिसमें देशभर में 71 सीटों पर चुनाव होना है – मंत्री लखेंद्र पासवान

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि यह उच्च सदन का चुनाव है, जिसमें देशभर में 71 सीटों पर चुनाव होना है। बिहार में पांच सीटें हैं और जनता ने हाल के चुनावों में एनडीए के पक्ष में प्रचंड जनादेश दिया है। ऐसे में बिहार की सभी पांचों राज्यसभा सीटें एनडीए के खाते में जाने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़े : मंत्री लखेंद्र पासवान का दो टूक, कहा- हम बीमार कर्मियों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

Vikramshila Setu News: विक्रमशिला सेतु बंद होने से जहाजों पर बढ़ा...

Vikramshila Setu News, नवगछिया: भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद गंगा पार करने के...

Prashant Kishor News: जेपी आंदोलन का जिक्र कर प्रशांत किशोर ने...

Prashant Kishor News, सहरसा: जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शिक्षा में सुधार, पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दों पर चल रहे आंदोलन...

Bihar Education Schemes: बिहार के सरकारी स्कूलों को मिलेगी नई सुविधा?...

Bihar Education Schemes, पटना: बिहार में शिक्षा विभाग से जुड़ी लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया...