अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंदा, मौके पर ही मौत

आरा : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां मोड के समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सब्जी दुकानदार को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। https://22scope.com/dm-sp-inspected-arrah-jail-created-a-stir/ जानकारी के अनुसार, मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा टोला निवासी स्व. मुंद्रिका राम का 32 वर्षीय पुत्र लाला राम है। वह पेशे से सब्जी दुकानदार था एवं बढ़िया बाजार पर सब्जी का दुकान चलता था।

बाइक द्वारा बिहिया बाजार स्थित अपने सब्जी दुकान पर सब्जी बेचने गए थे

इधर, मृतक के भतीजे छोटका राम ने बताया कि गुरुवार को वह बाइक द्वारा बिहिया बाजार स्थित अपने सब्जी दुकान पर सब्जी बेचने गए थे। गुरुवार की रात जब सब्जी बेचकर वह वापस लौट रहे थे। उसी दौरान दावां मोड के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

Ara Maut 1 1 22Scope News

छात्रा ने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर की खुदकुशी

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ले में गुरुवार की देर रात एक छात्रा ने गले में दुपट्टा बांध पंखे से लटक कर छात्रा ने खुदकुशी कर ली। https://22scope.com/bloody-conflict-over-land-dispute-man-shot-dead-by-criminals/ उसके गले पर काला रंग का अर्धचंद्राकार का निशान पाया गया है। वहीं परिजन द्वारा खुद से फांसी लगाकर खुशी करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

Ara Sucide 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृत छात्रा नवादा थाना क्षेत्र के क्लब रोड मोहल्ला निवासी सह रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की 18 वर्षीया पुत्री अनन्या कुमारी है। वह इंटर की छात्रा थी एवं सीबीएसई बोर्ड से इंटर का परीक्षा दे रही थी।

यह भी पढ़े : अज्ञात वाहन ने मंदिर से पूजा कर घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को कुचला, मौत…

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...

Sattu Vending Machine: पटना में लॉन्च हुई सत्तू वेंडिंग मशीन, बिहार...

Sattu Vending Machine, पटना: बिहार के पारंपरिक और पोषण से भरपूर पेय सत्तू को आधुनिक तकनीक के जरिए देशभर तक पहुंचाने की तैयारी शुरू...