विधान परिषद में राबड़ी ने कहा- फरवरी में 36 घटनाएं, JDU बोली, ‘अपराध पर ज्ञान दीजिएगा तो…’

पटना : बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के दौरान आज यानी 20 फरवरी को लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सदन में विपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। उनकी हत्या हो रही है। पूरे बिहार में ऐसी घटनाएं हो रही हैं। https://22scope.com/patna-hc-notice-becomes-political-issue-inside-the-house-mla-affidavit-controversy-echoes-in-assembly/ उन्होंने आंकड़ा देते हुए कहा कि फरवरी में 36 ऐसी घटनाएं हुई हैं। राबड़ी देवी के सवाल पर जदयू ने पलटवार किया है। जदयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने सदन के अंदर ही कहा कि 72 केस वाले शरीफ बन रहे हैं।

सदन के बाहर राबड़ी देवी का आंकड़ा पूरी तरह फर्जी है

सदन के बाहर राबड़ी देवी का आंकड़ा पूरी तरह फर्जी है। मैंने सदन में ही सूची की मांग की तो नहीं दी गई। नीरज कुमार ने स्वीकार किया कि 14 घटनाएं हुई हैं। सब पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इसका पूरा ब्योरा है। कोई भी देख सकता है।

Rabri Devi 1 3 22Scope News

शिल्पी गौतम कांड पर क्या कार्रवाई हुई थी – JDU MLC नीरज कुमार

जदयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि हम लोग होमवर्क करके सदन में आते हैं। कोई अपराधी बचने वाला नहीं है। इसलिए हम कहते हैं कि जब भी अपराध पर ज्ञान दीजिएगा तो यह भी बताना होगा कि शिल्पी गौतम कांड पर क्या कार्रवाई हुई थी। https://22scope.com/direct-clash-between-opposition-mlas-on-brahminism-in-the-house-whom-did-vijay-sinha-call-a-traitor/ आईपीएस-आईएएस की पत्नियां कितनी सुरक्षित थीं, उस समय क्या कार्रवाई हुई थी, कौन-कौन लोग उसमें जेल गए थे, यह भी बताइए।

Neeraj Kumar 22Scope News

महिला अपराध की घटना हुई है, सरकार इन घटनाओं पर संवेदनशील है – मंत्री अशोक चौधरी

वहीं तेजस्वी यादव के सदन आने पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी आ जाते हैं। वह सीरियस लीडर नहीं हैं। हार के बाद हताश और निराश हैं। इतने दिनों बाद आकर उन्होंने केवल उपस्थिति दर्ज कराई है। उधर, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि महिला अपराध की घटना हुई है। सरकार इन घटनाओं पर संवेदनशील है। उनके कार्यकाल में सरकार अपराधियों को संरक्षित रखती थी लेकिन हमारी सरकार ऐसा नहीं करती है। सरकार ऐसे अपराधियों को दंडित करती है।

यह भी पढ़े : सदन में ‘ब्राह्मणवाद’ पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में सीधी भिड़ंत, विजय सिन्हा ने किसे कहा गद्दार?

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...