Advertisement
Advertisement

जंगल क्षेत्र में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बम बनाने वाला सामान बरामद

गयाजी : गयाजी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के लाडूईया पहाड़ स्थित सिंघवा स्थान के जंगली इलाके की एक गुफा से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने लगभग 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट, 150 कमर्शियल इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर और एक हजार कोदेक्स कमर्शियल तार बरामद किया है।

यह सामग्री नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी – सुरक्षाबल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह सामग्री नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इन विस्फोटक सामग्रियों का इस्तेमाल किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। सुरक्षाबलों की सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के कारण समय रहते इस बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया। इलाके में सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है।

Gaya Police 1 2 22Scope News

Gaya Police 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : गया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टोटो मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (9 नवंबर से 15 नवंबर 2026): मेष से मीन...

9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क

आज का राशिफल और पंचांग 9 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 9 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...