विद्यालय में युवक का मिला शव, भयावह नजारा देख इलाके में मच गया हड़कंप

दरभंगा : बिहार के दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के इमलीघाट पुल के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक युवक का शव मिला है। स्कूल के समय पर खुलते ही यह भयावह नजारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए दारोगा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (DMCH) भेज दिया। घटना से परिजनों और स्थानीय निवासियों में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है

मृतक की पहचान गुल्लोबारा निवासी सूरज मंडल के 18 वर्षीय पुत्र भरत मंडल उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु इलेक्ट्रिक डेकोरेशन का काम करता था और परिवार में दो भाइयों व दो बहनों में एक था। वह गुरुवार शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर फोन करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

Darbhanga Maut 1 22Scope News

हिमांशु की हत्या की गई और शव को स्कूल में लटकाया गया है – मृतक के जीजा

मृतक के जीजा सावन राय ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमांशु की हत्या की गई और शव को स्कूल में लटकाया गया है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया है। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान हैं, जो आत्महत्या की बजाय हत्या की ओर इशारा करते हैं। परिवार में शोक की लहर है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल में लटकाया गया है। गुरुवार शाम हिमांशु दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला था। रात भर हम लोग फोन करते रहें लेकिन कॉल नहीं उठा।

स्थानीय लोगों का नशेड़ियों पर संदेह

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से विद्यालय परिसर में नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि नशापान के दौरान किसी विवाद में हिमांशु की हत्या कर दी गई हो और उसके बाद शव को स्कूल के ऊपरी तल्ले पर लटका दिया गया। इलाके में नशे की समस्या को लेकर पहले से चर्चा चल रही थी, जिससे यह संदेह और मजबूत हो रहा है।

युवक की घटना को लेकर परिवार और समाज में आक्रोश

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय परिसर पिछले कुछ दिनों से नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है। नशापान के दौरान विवाद में हिमांशु की हत्या कर शव को स्कूल के ऊपरी तल्ले पर लटका दिया गया होगा। घटना के बाद मृतक के घर में मातम का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोग हत्या की साजिश की जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं स्कूल परिसर में ऐसी घटना से अभिभावकों में भी डर का माहौल है।

Darbhanga Maut 22Scope News

घटनास्थल को सील कर दिया गया है, FSL टीम को बुलाया गया – नगर SHO अरविंद कुमार

नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही घटनास्थल को सील कर दिया गया है। एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से सैंपल एकत्र किए और जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के नतीजों के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़े : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, युवक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

स्वास्थ्य केंद्र के स्थान को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, संवेदक पर...

Dhanbad:  धनबाद के गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत बड़पिछरी पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण विवादों के घेरे में है। ग्रामीणों ने संवेदक पर स्थान...

CCL रेलीगढ़ा कोलयरी से 29 टन कोयला लेकर चला हाईवा, रास्ते...

Jharkhand: CCL अरगड्डा क्षेत्र के रेलीगड़ा कोलयरी में कोयला हेराफेरी करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है, इसे लेकर कोलियरी रेली गढ़ा...

मुख्यमंत्री ने की सूचना एवं जन-संपर्क, सिविल विमानन व नगर विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सिविल विमानन विभाग और नगर विकास एवं आवास...

बंगाल पहुंचे CM Hemant, कहा- हम भी ममता दीदी की इस...

Bengal: बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब बहुत ज्यादा समय नहीं बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं और...

मुख्यमंत्री ने की कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय विकसित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय पटना के परिसर में स्थापित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img