Ranchi: सांसद Sanjay Seth ने रांची सहित पूरे झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव का श्रेय सिर्फ और सिर्फ रांची से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी रोशनी खलखो को दिया ।
राज्य सरकार की मंशा यह चुनाव कराने की बिल्कुल नहीं थी
Sanjay Seth ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा यह चुनाव कराने की बिल्कुल नहीं थी। रोशनी ने माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और लंबी लड़ाई लड़ी। तब आज झारखंड के हर नगर निकाय को यह अवसर मिला है कि वह अपने विकास का नया अध्याय लिखे।

सरकार चुनाव को बाधित करने का काम कर रही है।
अब चूंकि राज्य सरकार की मंशा चुनाव कराने की नहीं थी, इसलिए वो कदम-कदम पर इस चुनाव को बाधित करने का काम कर रही है।
इस कड़ी में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है कि एक ही परिवार से जुड़े सदस्यों का बूथ अलग-अलग वार्डों में कर दिया गया है। जबकि आज से पहले परिवार के सभी सदस्य एक ही बूथ पर अपना वोट डालते थे। खुद मेरे परिवार में मेरा मतदान केंद्र कोई और है, मेरी पत्नी का मतदान केंद्र कोई और है। ऐसा राज्य के लाखों परिवारों के साथ जानबूझकर किया गया है।
इसके पीछे राज्य सरकार और प्रशासन की मंशा यही है कि मतदान का प्रतिशत कम से कम हो। एक तरफ हम टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य की सरकार बैलेट पेपर पर मतदान करवा रही है ताकि मतदान बाधित हो सके। ऐसी सरकार की मंशा पर 23 फरवरी को पूरे राज्य की जनता गहरा चोट करने वाली है। चाहे राज्य का शासन-प्रशासन चुनाव को बाधित करने का जितना प्रयास करे, हर नगर निकाय क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की रिकॉर्ड जीत सुनिश्चित होगी क्योंकि यह अब जनता का चुनाव बन चुका है।
Highlights


