पटना में हुआ सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला का शिलान्यास कार्यक्रम, CM Nitish Kumar हुए शामिल

Patna: CM Nitish Kumar ने आज पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना द्वारा आयोजित सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। पटना डोभी बाईपास के पास स्थित सिमरा निसरपुरा में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट के माध्यम से किया शिलान्यस

इस दौरान CM Nitish Kumar ने रिमोट के माध्यम से सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने CM Nitish Kumar को फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में विधायक,सांसद हुए शामिल

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री  श्रवण कुमार, सांसद  कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद, संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक  शुभानंद मुकेश, विधायक  रूहेल रंजन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव  मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं पटेल नवजागरण न्यास, बिहार पटना से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...