Advertisment

Bihar के सबसे बड़े निजी पावर प्रोजेक्ट का जायजा लेने पीरपैंती पहुंचे Gautam Adani, 10 से 12 हजार लोगों को मिलेगा काम…

Bhagalpur:  देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन Gautam Adani ने झारखंड और बिहार का दौरा किया। अपने इस दौरे की शुरुआत उन्होंने झारखंड के देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वे बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती पहुंचे जहां निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद वे झारखंड के गोड्डा भी गए और वहां संचालित पावर प्लांट का जायजा लिया।

 

 

2400 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित कर रहा है

Gautam Adani का यह दौरा बिहार और झारखंड में औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदाणी समूह बिहार के पीरपैंती प्रखंड में 27,000 करोड़ की लागत से 2400 मेगावाट क्षमता का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित कर रहा है। इसे पिछले कई दशकों में बिहार में किसी भी औद्योगिक समूह द्वारा किया जा रहा सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है।

Read More: Vaibhav Suryavanshi ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, सरकार ने 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

479 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जा रहा है

यह मेगा प्रोजेक्ट पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपुर और आसपास की लगभग 479 हेक्टेयर भूमि पर विकसित किया जा रहा है। इस स्थान की खास बात इसकी मजबूत लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी है। प्रोजेक्ट के उत्तर में गंगा नदी, दक्षिण में नेशनल हाईवे और पास में पीरपैंती रेलवे स्टेशन स्थित है जिससे निर्माण और संचालन में सुविधा होगी। इस परियोजना पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है और इसे पांच वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल यहां चहारदीवारी बनाने और जमीन समतल करने का काम चल रहा है।

10 से 12 हजार लोगों को काम मिलेगा

इस प्रोजेक्ट से स्थानीय लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की उम्मीद है। निर्माण के दौरान 10 से 12 हजार लोगों को काम मिलेगा, जबकि प्लांट शुरू होने के बाद करीब 3000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से बिहार की बिजली क्षमता मजबूत होगी और आसपास के इलाके में उद्योग, आधारभूत ढांचे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान Gautam Adani ने पीरपैंती में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वे गोड्डा पावर प्लांट पहुंचे, जहां कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय किसानों से मुलाकात की और वहां भी पौधारोपण किया। गौतम अदाणी का यह दौरा केवल परियोजनाओं की समीक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने बिहार और झारखंड में निवेश, विकास और भविष्य की संभावनाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...