Weather Update: कई जिलों में हल्की बारिश के आसार, 26 फरवरी से Clear Sky की संभावना

Weather Update: झारखंड में अगले तीन दिनों तक बादल और हल्की बारिश के आसार। 26 फरवरी से मौसम साफ होगा। जानिए रांची, चाईबासा, जमशेदपुर का तापमान अपडेट।


 Weather Update रांची: राज्य में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से झारखंड के कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि 26 फरवरी से मौसम साफ होने का अनुमान है।


Key Highlights

• सोमवार से राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

• दक्षिण और मध्य झारखंड में गर्जन के साथ बूंदाबांदी के आसार

• 25 फरवरी को सुबह कुहासा, बारिश की संभावना नहीं

• 26 फरवरी से मौसम साफ होने का अनुमान

• चाईबांसा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के करीब


 Weather Update:दक्षिण और मध्य जिलों में गर्जन के साथ बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मंगलवार 24 फरवरी को भी आसमान में बादल छाये रहेंगे और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है।

हालांकि 25 फरवरी को सुबह के समय हल्का कुहासा छाने का अनुमान है, लेकिन उस दिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

 Weather Update:26 फरवरी से साफ होगा मौसम

मौसम केंद्र का कहना है कि 26 फरवरी से आकाश साफ हो जाएगा और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 Weather Update:रांची समेत इन शहरों का तापमान अपडेट

राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान रविवार को 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में रही, जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, डालटनगंज और बोकारो में 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

मौसम में इस बदलाव के बीच लोगों को सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा, जबकि दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

Saffrn

Trending News

Bihar CM, NDA Meeting: चाचा के 20 साल के शासन का...

Bihar CM, NDA Meeting पटना: बिहार की राजनीति भी कभी-कभी ऐसे नाटक रच देती है कि पटकथा लेखक भी शरमा जाए। “चाचा के 20...

Jharkhand में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन तेज गर्जन...

Jharkhand: Jharkhand में मौसम का उतार चढ़ाव अभी भी बना हुआ है। फिलहाल तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है। लेकिन अब एक...

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img