Advertisment

Breaking: नगर निकाय Election के बीच बूथ में हंगामा, प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई झड़प…

Dhanbad: झारखंड में नगर निकाय Election के लिए आज नी 23 फरवरी को मतदान हो रहे हैं। बाकी शहरों में चुनाव शांतिपूर्ण हो रहे हैं, लेकिन धनबाद में इस बार कई बूथों में गड़बड़ी के मामले सामने आ रहे हैं और साथ ही प्रत्याशियों के समर्थक के बीच भी झड़प देखी गई है।

सूसनीलेवा नाग नगर में माहौल हुआ तनावपूर्ण

दरअसल, धनबाद नगर निगम Election के दौरान सूसनीलेवा नाग नगर में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बूथ संख्या 58, 59, 13 और 14 पर दो पार्षद प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। स्थिति को बिगड़ता देख ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और माहौल को शांत कराया।

Read More: Jharkhand Holi 2026: शराब बिक्री 115 करोड़ पार करने की उम्मीद, Ranchi में Highest Consumption का अनुमान

मतदान केंद्र के पास अनावश्यक भीड़ का लगा आरोप

बताया जा रहा है कि वार्ड पार्षद प्रत्याशी शिल्पी कुमारी के प्रतिनिधि को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। आरोप है कि मतदान केंद्र के पास अनावश्यक भीड़ और हस्तक्षेप की कोशिश की जा रही थी, जिससे ग्रामीण भड़क गए। इसी दौरान ग्रामीणों ने प्रतिनिधि को दौड़ाकर पीटा और धक्का देकर बाहर निकाल दिया।

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी रह सके।

ग्रामीण ने कहा कि हम लोग शांतिपूर्वक मतदान करना चाहते हैं। कोई भी व्यक्ति माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा। हालांकि घटना के बाद कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई, लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हो गई। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...