फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक को आंध्र प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना : आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम ने सोमवार को बिहार अग्निशमन विभाग के महानिरीक्षक (IG) सुनील कुमार नायक को पटना में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। सीनियर आईपीएस अफसर के खिलाफ यह कार्रवाई कथित हिरासत में प्रताड़ना के मामले में की गई है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज है। आंध्र पुलिस सुनील कुमार नायक को आज स्थानीय कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी, जिसके बाद उन्हें आंध्र प्रदेश ले जाया जाएगा।

आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व MP और आंध्र प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है

यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद और आंध्र प्रदेश विधानसभा के वर्तमान उपाध्यक्ष के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। वर्ष 2021 में कोविड महामारी के दौरान, जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए अपने स्टेट कैडर आंध्र प्रदेश में सीआईडी में तैनात थे, तब टीडीपी नेता रघुराम कृष्णा राजू को एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था। रघुराम कृष्णा राजू ने हिरासत के दौरान सीआईडी टीम द्वारा अपने साथ गंभीर मारपीट करने का आरोप लगाया था।

Police Raid 22Scope News

 

कृष्णा राजू के इस आरोप के आधार पर अदालत ने सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया था

आपको बता दें कि कृष्णा राजू के इस आरोप के आधार पर अदालत ने सुनील कुमार नायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज करने का निर्देश दिया था। हाल ही में उनकी जमानत निरस्त हो गई थी, जिसके बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने सुनील कुमार नायक को गिरफ्तारी कर लिया। गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया कि गिरफ्तारी औपचारिक रूप से दर्ज कर ली गई है। यह मामला पूर्व वाईएसआर कांग्रेस सरकार के दौरान का है, जब रघुराम कृष्णा राजू को तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Police Raid 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : नगर निकाय Election के बीच बूथ में हंगामा, प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई झड़प… 

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: ‘पावर स्टार’ पवन सिंह को...

Pawan Singh Jyoti Singh Court Case: अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय में बुधवार, 9 सितंबर को ज्योति सिंह पेश हुईं, जबकि भोजपुरी स्टार व एमएलसी...

Health Minister Bihar: बिहार में AI से Smart होगी स्वास्थ्य व्यवस्था,...

Health Minister Bihar पटना: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक आधारित और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने...

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...