सांसद Manish Jaiswal ने किया मतदान, लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की

झारखंड के लिए आज यानी 23 फरवरी काफी अहम दिन माना जा रहा है। आज 48 नगर निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व पर आज आम जनता के साथ-साथ नेता मंत्री सांसद भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इसी बीच हजारीबाग से भाजपा सांसद Manish Jaiswal ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और आम जनता से भी वोट डालने की अपील की है।

Manish Jaiswal ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की

सांसद Manish Jaiswal ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- आज नगर निकाय चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह दिन क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को चुनने का महत्वपूर्ण अवसर है। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान किया।

आपका अमूल्य वोट सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र तथा झारखंड के विकसित नगर निकायों के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आधारशिला है।

638354846 1462369401917866 5013939637507699339 n 22Scope News

आम जनता से की अपील, कहा-पहले मतदान, फिर जलपान।

सांसद ने आम जनता से अपील करते हुए लिखा- मेरे सभी मतदाता भाई-बहनों से आग्रह है कि लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

याद रखें — पहले मतदान, फिर जलपान।

85 वर्ष की उम्र में सांसद के पिता ने डाला वोट

बता दें मनीष जायसवाल के पिताजी ने भी अपने मत का प्रयोग किया है। इसकी जानकारी देते हुए मनीष जायसवाल ने बताया -आदरणीय पिताजी श्री ब्रजकिशोर जायसवाल ‘बादल’ जी ने 85 वर्ष की आयु में भी पूर्ण उत्साह और जिम्मेदारी के साथ अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मतदान केंद्र पहुँचकर मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से विनम्र आग्रह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अवश्य मतदान करें।

638563809 1462416981913108 3291696095880399716 n 22Scope News

सार्वजनिक जीवन में उनकी प्रतिबद्धता और सेवा का इतिहास हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है। 70 एवं 80 के दशक में लगातार तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में तथा वर्ष 2010 से 2020 के बीच जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने सेवा क्षेत्र को समर्पित भाव से नेतृत्व दिया।

उनका समर्पण, अनुशासन और जनसेवा का भाव मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए मार्गदर्शक है। लोकतंत्र के प्रति ऐसी निष्ठा हम सभी को प्रेरित करती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Bunti Khan Arrest: प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी...

Bunti Khan Arrest, धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को गिरफ्तार करने के बाद धनबाद पुलिस ने उसे शहर की सड़कों...

Baliyapur Murder Case: बलियापुर में सिर कटी युवती की हत्या का...

Baliyapur Murder Case, धनबाद: बलियापुर थाना क्षेत्र में ढांगी पहाड़ी की तलहटी से मिले सिर कटे युवती के शव के मामले में पुलिस ने...

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...