सांसद Manish Jaiswal के प्रयास से बरही के तीन विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, सांसद व विधायक प्रतिनिधि ने किया वितरण

Hazaribagh: हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal व बरही विधायक मनोज यादव के प्रयास से एनटीपीसी द्वारा बरही क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में खेल किट उपलब्ध कराया गया। इसके तहत परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही, प्लस टू उच्च विद्यालय बरही एवं प्लस टू उच्च विद्यालय गौरियाकरमा को खेल सामग्री प्रदान की गई।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सांसद सह प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, बरही पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, बरही पूर्वी मंडल प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, मुखिया समशेर आलम, मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Read More: ‘सूखा नशा और शराब से दूरी, जीवन में खुशहाली जरुरी’ पुलिस सप्ताह में निकली ‘नशा मुक्ति प्रभात फेरी’…

सांसद Manish Jaiswal शिक्षा के साथ-साथ खेल के विकास के प्रति भी प्रतिबद्ध हैं…

सांसद व विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि बहुत जल्द परियोजना बालिका उच्च विद्यालय को प्लस टू कराने का प्रयास सांसद हज़ारीबाग व बरही विधायक के द्वारा किया जा रहा है जो जल्द ही प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय हो जाएगा। विद्यालय के बच्चों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि सांसद मनीष जयसवाल शिक्षा के साथ-साथ खेल के विकास के प्रति भी प्रतिबद्ध हैं। विद्यार्थियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराना उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि खेल से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस प्रकार की पहल से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा।

सांसद सह प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी व मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक ने संयुक्त रूप से कहा कि एनटीपीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री से विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और छात्र-छात्राएं जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। वितरित खेल सामग्री में क्रिकेट किट, फुटबॉल किट, वॉलीबॉल किट, बैडमिंटन किट तथा फर्स्ट एड किट शामिल हैं।

विद्यालय परिवार ने सांसद Manish Jaiswal का आभार व्यक्त किया

विद्यालय परिवार ने सांसद Manish Jaiswal, बरही विधायक मनोज यादव एवं एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार यादव, मंडल महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, राजकुमार केशरी, कैलाशपति सिंह, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक रविकांत ओम, प्लस टू उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक शिव कुमार, शिक्षक सुनील द्विवेदी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Jharkhand Crime:Ranchi में दहेज प्रताड़ना का आरोप, पहली पत्नी ने पति...

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का...

Jharkhand University : Assistant Professor की नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, 6...

 झारखंड हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में नियमित Assistant Professor और कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। JET परीक्षा छह माह में कराने...

JSSC CGL Scam: JPSC JSSC भर्ती घोटाले की जांच तेज, CID...

 झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने 20 लोगों से पूछताछ की। चार आरोपियों को रिमांड...