जीरो माइल गोलंबर के पास सड़क हादसा, 50 वर्षीय महिला की मौत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से एक खबर है। जहां जीरो माइल गोलंबर के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में की गई है। वे अपने पति प्रेम कुमार सिंह के साथ स्कूटी से ससुराल जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

मृतक महिला के पति प्रेम कुमार सिंह सेवानिवृत्त कैप्टन हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम कुमार सिंह सेवानिवृत्त कैप्टन बताए जा रहे हैं। वे वर्तमान में सहजानंद नगर वार्ड संख्या-40 में स्थायी रूप से निवास कर रहे थे, जबकि उनका पैतृक घर धर्मपुर चेरिया बरियारपुर में है। घटना के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार ठोकर मार दी। जिससे पूनम देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Begusarai Maut 1 22Scope News

हादसे के बाद पुलिस ने ठोकर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है

हादसे के बाद पुलिस ने ठोकर मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस दुखद घटना पर सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में ईश्वर परिवार को साहस और धैर्य प्रदान करें।

Begusarai Maut 22Scope News

यह भी पढ़े : भोजपुर पुलिस द्वारा ‘बिहार पुलिस सप्ताह 2026’ के दूसरे दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, SP ने किया उद्घाटन…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

रामगढ़ में 5 दिनों तक गूंजेगी श्रीराम कथा, मंझला चुम्बा में...

Ramgarh News: रामगढ़ ज़िले के मंझला चुम्बा गांव में 20 जून से 24 जून 2026 तक एक भव्य आयोजन होगा, जिसमें 'श्री श्री 1008...

बिहार को मिला नया महाधिवक्ता, बनाए गए एसडी संजय

पटना : बिहार को नया महाधिवक्ता मिल गया है। सीनियर एडवोकेट सत्यदर्शी संजय (एसडी संजय) को यह जिम्मेदारी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली...

राज्यसभा चुनाव में सबसे खास बना जयराम महतो का वोट, आखिर...

रांची: गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुई वोटिंग में सभी 81 विधायकों ने अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया।...