Advertisment

Jharkhand में नगर निकाय चुनाव संपन्न, शाम 5 बजे तक 61.24 प्रतिशत पड़े वोट, रांची में सबसे कम रहा वोट प्रतिशत…

Jharkhand: Jharkhand में नगर निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शाम 5 तक कुल 61.24 प्रतिशत पड़े वोट इसमें सबसे खराब वोट प्रदर्शन रांची का रहा, रांची में केवल 43.28 प्रतिशत मतदान हुए।

चतरा में कितना हुआ मतदान

वहीं चतरा नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित समयावधि में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय तक कुल 68.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली तथा मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया है तथा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।

पलामू में क्या रहा वोट प्रतिशत

पलामू में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो गया। जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। समीरा एस और रिष्मा रमेशन ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर बताया कि शाम 5 बजे तक जिले में कुल 62.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निकायवार आंकड़ों के अनुसार मेदिनीनगर नगर निगम में 57.41%,, छतरपुर में 65.81%,, हरिहरगंज में 64.99%,, हुसैनाबाद में 59.86% और विश्रामपुर में सर्वाधिक 66.67% मतदान हुआ।

 

 

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...