Advertisment

फ्लिपकार्ट मिनट्स के डिलीवरी बॉय की तरफ से पैसा काटने के सवाल पर लोगों ने जमकर काटा बवाल, की आगजनी व प्रदर्शन

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत फ्लिपकार्ट मिनट्स के डिलीवरी बॉय का पैसा काटने के सवाल पर कुछ लोगों ने आगजनी एवं प्रदर्शन किया। फ्लिपकार्ट मिनट में कार्यरत भारी मात्रा में डिलीवरी बॉय ने आज हंगामा कर आगजनी और प्रदर्शन किया। इंस्टाकार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जो भूतनाथ रोड में स्थित है। उन्हें खिलाफ आज सैकड़ों की संख्या में डिलीवरी बॉय के लोगों ने प्रदर्शन किया।

फ्लिपकार्ट के मैनेजर कर रहे हैं मनमानी और दे रहे हैं धमकी – डिलीवरी बॉय

आपको बता दें कि हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि पहले हमलोग को हर डिलीवरी पर 40 रुपए मिलते थे। अब फ्लिपकार्ट के मैनेजर की मनमानी के चलते 13 रुपया हम लोग को देने को कहा जा रहा है। उसके बाद धमकियां भी दी जा रही है कि अगर काम करना है तो करो नहीं तो आईडी और तुम्हारा सभी तरह का कार्ड को ब्लॉक कर दिया जाएगा। वहीं कार्यरत डिलीवरी बॉय लोगों का कहना है कि दिन भर हमलोग काम करते हैं और सही मजदूरी भी नहीं प्राप्त होगी तो कैसे हमलोग का भरण पोषण होगा।

Patna City Aag 2 22Scope News

‘हम लोग तो पहली बात रिस्क लेकर काम करते हैं, इंश्योरेंस का पैसा भी कटता है’

डिलीवरी बॉय के लोगों का कहना है कि हम लोग तो पहली बात रिस्क लेकर काम करते हैं। इंश्योरेंस का पैसा भी कटता है। अगर कोई डिलीवरी बॉय के साथ हादसा हुआ तो उसके इलाज के लिए भी कंपनी पैसा नहीं दिया। कंपनी के अधिकारियों से बात की गई तो वह गोल-गोल बात करके घुमा रहे हैं और मैनेजर का बहाना बना रहे हैं। डिलीवरी बॉय का कहना है कि कंपनी के अधिकारी मैनेजर या अन्य लोगों से बात करने से इंनकार कर रहे हैं और बाद में बातें करने की बात कह रहे हैं।

Patna City Aag 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मोकामा पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार व शराब की खेप समेत दो कुख्यात गिरफ्तार…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Sahdevkhap News: गया में कुएं में जहरीली गैस से चार लोगों...

गया के डोभी थाना क्षेत्र में कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। दो शव निकाले...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते ने डेटा कॉपी करने की...

 14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते पर छापेमारी के बाद डेटा कॉपी करने का आरोप है। CID ने कंप्यूटर और पेन...

Chamoli Tunnel Accident: झारखंड के मजदूर भी फंसे, चमोली में टनल...

 उत्तराखंड के चमोली में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की टनल में हादसे के बाद झारखंड के कई मजदूर फंसे। सीएम हेमंत सोरेन ने धामी...