RJD ने झारखंड सरकार के बजट को बताया कुशल और ऐतिहासिक, कहा…

Jharkhand: आज 24 फरवरी को झारखंड विधानसभा में बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बजट पेश किया। बजट पेश होने के बाद राजद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश RJD प्रवक्ता कैलाश यादव ने झारखंड राज्य 2026-27 अबुआ दिशोम बजट को ऐतिहासिक बताया है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्रीगणों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

कैलाश यादव ने रखा राजद का पक्ष

कैलाश यादव ने राजद का पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में जेएमएम कांग्रेस RJD के साथ संयुक्त रूप से महागठबंधन सरकार तेजी से विकास कर रहा है !

आज विधानसभा बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा राज्य के चहुमुखी विकास का लक्ष्य निर्धारित करने का मार्ग प्रशस्त किया गया है ।

बजट में इसका है प्रवाधान

बजट में स्पष्ट रूप से ग्रामीण विकास में अर्थव्यवस्था की मजबूती,शिक्षा स्वास्थ चिकित्सा,पर्यटन,कृषि,उद्योग सड़क,पुल-पुलिया बनाने सहित नौकरी-पेशा को बढ़ावा एवं बेरोजगारी पलायन दूर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

राज्य तेजी से समृद्ध विकास की ओर आगे बढ़ेगा

राजद ने उम्मीद जताई है कि आगामी वर्षों में बजटीय लक्ष्य और अधिक होगा और राज्य तेजी से समृद्ध विकास की ओर आगे बढ़ेगा। राज्य में ST SC OBC सहित कमजोर सामान्य वर्गों की मजबूती के लिए निजी क्षेत्रों में रोजगार सृजन का लक्ष्य पूरा होगा।

कैलाश यादव ने कहा कि चतरा में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा करने पर राजद की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष बधाई दिया गया है। मालूम हो कि राजद सुप्रीमो लालू यादव एवं तेजस्वी यादव ने झारखंड राज्य के विकास के प्रति धर्मनिरपेक्ष विचारधारा की मजबूती और साजिक न्याय के साथ कार्य करने का पक्षधर रहा है ।

केंद्र ने झारखंड राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया

विदित है विगत दिनों केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आम बजट पेश किया जिसमे झारखंड राज्य के साथ सौतेला व्यवहार अपनाया गया,उसके बावजूद झारखंड राज्य वार्षिक बजटीय लक्ष्य पेश कर विकसित राज्य को बढ़ावा की ओर कार्य कर रहा है।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!